बार्बर से करोड़पति तक का सफ़र

07:43

बार्बर से  बिलिनेयर तक 
यह  एक   अनचाहा तथ्य  है   कि  हममें  से  ज्यादातर  लोग  अपनी  life को  नहीं  lead करते बल्कि  हमारी  life हमें  lead करती  है … हम  अपनी  situation  को  बेहतर  बनाने  के  लिए  कुछ  ख़ास  नहीं  करते  और  धीरे -धीरे   अपनी  mediocrity को  accept कर  लेते  हैं  और so called “secured” life जीते  रहते  हैं . पर  कुछ  लोग  ऐसे  होते  हैं  जो  इन  सबसे  ऊपर  उठ कर  कुछ  ऐसा  कर  गुजरते  हैं  जो  ना  सिर्फ  उनकी  ज़िन्दगी  बदल  देता  है  बल्कि  लाखों  लोगों  के  लिए  प्रेरणा  का  भी  काम  करता  है .

दोस्तों , आज  मैं  आपके  साथ  ऐसे  ही  एक  शख्स  की  कहने  share करूँगा  जिसने  barber से  billionaire बनने  तक  का  सफ़र  तय  किया ….
Ramesh Babu with White Rolls Royce and BMW
मैं  बात  कर  रहा   हूँ  बेंगलुरु   के  रहने  वाले   42 वर्षीय  Ramesh Babu की  जिन्होंने  अपनी  ईमानदार , कठोर  परिश्रम ,  विनम्रता  और  दूरदर्शिता  के  बल  पर  करोड़ों  रुपये  का  business empire खड़ा  कर  लिया . तो  आइये  जानते  हैं  उनकी  success story के  बारे  में .
जब  रमेश  बाबू  सिर्फ  सात  साल  के  थे  तभी  उनके  पिता  का  निधन  हो  गया .  वो  अपने  पीछे   अपना  परिवार  और  एक  barber shop छोड़  गए  थे . उनकी  माँ  ने  बड़ी  मुश्किल  से  इधर -उधर  खाना  बनाने  का  काम  करके  बच्चों  को  पाला -पोसा   और   पढाया – लिखाया .
चूँकि  वो  खुद  barber shop नहीं  चला  सकती  थीं  इसलिए उन्होंने  दुकान  को   5 रूपये  रोजान  पर  किराए  पर  उठा  दिया .
Ramesh Babu बताते  हैं  कि  , “ हम  बस  एक   time का  खाना  खा  कर  बड़े  हुए  हैं .”
रमेश  बाबू  जैसे  जैसे  बड़े  हुए  उन्हें  लगने  लगा  कि  अब  उन्हें  पढाई -लिखी  छोड़  कर  अपनी  माँ  का  हाथ  बंटाना  चाहिए ….,लेकिन  माँ  के  जिद्द  करने  पर  उन्होंने  पढाई  जारी  राखी  और  इंटर(12th ) करने   के  बाद   Electronics में  diploma किया .  इन  सबके  दौरान  उनके  पिता  की  दुकान अभी  भी  मामूली  किराये  पर  चल  रही  थी . 1989 में  रमेश  बाबू  ने  निश्चय  किया   कि  अब  वो  खुद  ये  दुकान  चलाएंगे  और  अपने  पुरखों   द्वारा  शुरू  की  गयी  दुकान में  काम  करने  लगे .
उनके  मेहनत  और  व्यवहार  से  दुकान अच्छी  चल  पड़ी  और  अब  वो  अपने  परिवार  का  खर्चा  उठाने  के  साथ  साथ  कुछ  पैसे  save भी  करने  लगे .
1994 तक  उन्होंने  Maruti Omni खरीदने  भर  के  पैसे  बचा  लिए  थे . उन्होंने  गाड़ी  खरीद  ली , पर  एक  समस्या  थी ..गाड़ी  अक्सर बेकार खड़ी  रहती  थी  , इसलिए  उन्होंने उसे  rent पर  देने  का  निर्णय  लिया . और  यही  वो बीज  था  जो  आगे  चल  कर  Ramesh Tours and Travels नाम  की company  में  बदल  गया .
1994  से  2004 के  बीच  में  उन्होंने  7 और  कारें  खरीदीं  और   उन्हें  भी  rent पर  लगा  दिया . इस  बीच  उन्होंने  एक  बात   का हमेशा  ध्यान  रखा  कि  उनके  driver well-behaved रहे  और  clients पूरी  तरह  satisfied हों . उन्होंने अपने  drivers की  सुख -सुविधा का भी  पूरा  ख्याल  रखा  और  शायद  यही  वजह  है  कि  उनका  पहला  driver संपथ  आज  भी  उनके  साथ  है .
 2004 में  उन्होंने  Luxury car segment में  घुसने  का  फैसला  किया  और  बैंक से loan लेकर 42 लाख  की   एक  Mercedes Benz खरीद  ली .  उनका कहना है कि “ यह  बहुत   अच्छा  रहा  क्योंकि   बाकी   travel agencies के पास इसी  पुरानी luxury कारें  थीं , और  सिर्फ  हमारे  पास  ही  एकदम  brand new Mercedes थी .”
इसके  बाद  रमेश जी ने  कभी  पीछे  मुड़  कर  नहीं   देखा  और  एक  के  बाद  एक  अपने  कारों  का  जखीरा  बढाते  गए . और  आज  उनके  पास  लगभग  100 कारें  हैं  जिनमे  BMW, Mercedes और  Rolls Royce Ghost जैसी  27 luxury गाड़ियाँ   भी  शामिल  हैं .
उनकी  सबसे  सस्ती  गाड़ी  का  एक  दिन  का  minimum rent 1000 रूपये  है  और  सबसे  महंगी   Rolls Royce का  50,000 रुपये है …. लगभग  हर  रोज़  उनकी  सभी  गाड़ियाँ  book रहती  हैं ….आप  अंदाज़ा  लगा  सकते  हैं  उनकी  एक  दिन  की  कमाई  का ….!!!!!
और  हाँ , उनकी  पहली  car Maruti Omni अभी  भी  उनके  साथ  है …पर  अब  वो  उसे  rent पर नहीं  देते .
आज  उनकी  company ने कई ड्राइवरों को  रोजगार  दिया  हुआ  है. उनकी कंपनी में यह भी सुविधा है  कि  कोई ग्राहक  चाहे  तो  सिर्फ  car hire करे  और  खुद  चला  कर  ले जाए .
अब  आप  ही  सोचिये  कि  इतने  बड़े  आदमी   का  daily routine क्या  होता  होगा ….आराम  से  अपने  5 star office में  बैठना  और  अपना  जमा -जमाया  business manage करना ……पर  नहीं ….Ramesh Babu तो  सच  में  एक  मिसाल  हैं .
वो  अभी  भी  रोज  सुबह  8 से  10 बाल  काटने  का  काम  करते  हैं , 10 से  4 वो  अपना car  rental  business सँभालते  हैं  और   फिर  4 से  7 लोगों  के  बाल  काटते  हैं  और  एक  बार  फिर  7 से  8:30 Ramesh Tours and Travels का काम देखते  हैं .

जरा  imagine कीजिये कि  आप  अपनी  scooter से  किसी   नाई के यहाँ जाएं  और  वो  अपनी  Rolls Royce से  उतर  कर  आपके  बाल  में  पानी  छिडके ….woooooo!!!!
Ramesh Babu अपनी  पत्नी , दो  बेटियों  और  एक  बेटे  के  साथ  एक  खुशहाल  जीवन   जी  रहे  हैं . उनका  कहना  है  “ मैं  अपने  बच्चों  को  अपने  दोनों  business करना  सीखाऊंगा  .”
वैसे तो रमेश जी काफी busy रहते  हैं पर  ladies hair cut  सीखने  के  लिए  Singapore जा  चुके  हैं  और  एक  बार Germany की  भी  सैर  कर   चुके  हैं .जब  उनसे  कोई  पूछता  है  कि  वो  किसी  club के  member क्यों  नहीं  बन जाते  तो  उंनका  कहना  होता  है , “ मेरे  पास  time नहीं  है ”
सच  में  Ramesh जी  इस  बात  का जीता-जागता  प्रमाण  हैं  कि   इंसान  अपनी  मेहनत  से  कुछ  भी  हांसिल  कर  सकता  है  और  सब  कुछ  हांसिल  कर  के  भी  जमीन  से  जुड़ा  रह  सकता  है .
Sunday को  वो  पूरा  दिन  अपने  saloon पर  ही  काम  करते  हैं  क्योंकि  उस  दिन  भीड़  ज्यादा  होती   है . इसका  ये   मतलब  है  कि  वो एक  दिन  की  भी  छुट्टी  नहीं  लेते .वो  पुरुषों  के  बाल   काटने  के  65  और  महिलाओं  के  150 रुपये  लेते  हैं .
वो  आज  भी  उन  दिनों  को  नहीं  भूले  हैं  जब  उनकी  माँ  दूसरों  के  यहाँ  खाना  बनती  थी . वो  अभी  भी  बाल  इसलिए  काटते  हैं  ताकि  वो  अपनी  जड़ों  को  ना  भूल  पाएं . वो  कहते  हैं  कि , ” मैं  कभी  भी  अपने  customer को  नाराज़  नहीं  करता .”
उनके  travel business की  लागत  का  कुछ  हिस्सा   Traffic police के  fine भरने  में   जाता  है . हर  महीने  वो  खुद  जा  कर  fine जमा  करते  हैं  और  उसे  driver की  salary से  काटते  हैं . उन्हें  यह  पसंद  नहीं  की  उनकी  गाड़ियाँ  बीच  में  रोकी  जाएं  और  customers को  असुविधा  हो .
उनका  कहना  है  कि  उनकी  success का  एक  ही  formula है ,” hard work and honesty”
इतना  सफल  होने  के  बाद  भी  किसी  का  इतना  down to earth होना  सच  में  inspire करता  है कि हम भी उनकी तरह बनें .
हम  आशा  करते  हैं  कि  आगे  आने  वाले  समय  में  भी  उनके  दोनों  business फलते -फूलते  रहे  और  वो  इसी  तरह  से  हमें  प्रेरणा  देते  रहे .


You Might Also Like

0 comments

Popular Posts

Like us on Facebook

Flickr Images